Pithoragarh News: दोली में गुलदार का आंतक
पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के गौड़ीहाट दोली गांव में गुलदार के आंतक से लोग परेशान है। रविवार को स्थानीय दिनेश आर्या ने बताया की बीते रात गुलदार ने पशुपालक मोहन राम के पशुशाला में घुसकर तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। कहा मोहन राम पशुपालन का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन गुलदार के हमले में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दिनेश ने कहा क्षेत्र के कानड़ी, बनाडा, खरक्योड़ा, गौड़ीहाट, झूलाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में रोजाना लोगों को गुलदार दिखाई दे रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मोहन राम को उचित मुआवजा देने व गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.