पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने कहा तीन दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को नागरिकता कौशल, विज्ञान के प्रयोग, स्थानीय शिल्प कला व खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत मिक्स फ्रूट जैम बनाना, अचार बनाना व जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, विनोद उप्रेती व कमलेश उप्रेती विद्याथियों को फलों व विज्ञान के मॉडल से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। वही महेश पुनेठा और बीआर कोहली विद्यार्थिंयों को नागरिकता कौशल की व्यवहारिक जानकारी व स्थानीय प्रशिक्षक विद्याथियों को स्थानीय शिल्प कला के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान शिक्षक स...