Pithoragarh News: दूनाकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगर के राउमावि लेगधार में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम खुशबू पांडे की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में आए लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को शिविर में रखा। इस दौरान 51 जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र चुफाल, खण्ड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हर पात्र व्यक्ति को मिले योजना का लाभ: भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.