पिथौरागढ़, अक्टूबर 15 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर यूकेडी ने आक्रोश व्यक्त किया है। यूकेडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम का नाम भी चर्चा में रहा था, ऐसे में उन्हें राज्यपाल बनाना उत्तराखण्ड की बेटियों का अपमान है। गुरुवार को नगर के चिमस्यानौला स्थित पार्टी कार्यालय के समीप यूकेडी कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुष्यंत गौतम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में दुष्यंत पर वीआईपी होने के आरोप लगे थे, दुष्यंत की जांच की जगह राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भाजपा नेता को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश उन्होंने इस निर्णय को वापस लेन...