पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के दुग्तू गांव के स्थानीय लोगों ने दुग्तू आरएफसी से बोन तक स्वीकृत 5 किमी सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। सोमवार को दारमा संगठन समिति की छोरी देवी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क स्वीकृत होने के बावजूद कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू नहीं कर रही है। गांव के 500 से अधिक परिवारों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पीएमजीएसवाई अधिकारियों से कई बार वार्ता के बाद भी केवल टालमटोल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...