पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी चौकोड़ी अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी ने कांडे किरौली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को हरीश सिंह अपनी दुकान में अवैध शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है। टीम में हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल नरेन्द्र गोस्वामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...