Pithoragarh News: दशाईथल में रामलीला का शुभारंभ आज
पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- Pithoragarh News: संतोष, गंगोलीहाट। दशाईथल में आज से श्री महावीर रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। बताया सुबह ग्यारह बजे गणेश पूजा व दोपहर दो बजे सुंदरकांड के बाद रामलीला मंचन शुरू होगा। पहले दिन की रामलीला में नटी सूत्रधार प्रसंग, रावण कुम्भकर्ण व विभीषण वरदान, प्रभु रामलला जन्म महोत्सव, ताड़िका वध के बाद प्रभु रामलला आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। तबले में विनय धानिक, हारमोनियम पर बलवंत सिंह रहेंगे। इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रवक्ता नरेंद्र पंत, कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, संजय पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.