पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- Pithoragarh News: थल। नगर के खड़ी बाजार में आयोजित चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन की भजन संध्या में एकता भजन मंडली बलतिर टीम की कौशल्या भैसोड़ा, मां भगवती भजन मंडली कोटगाड़ी के राकेश लोहनी के नाम रही। इस दौरान दोनों भजन मण्डलियों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। आयोजक समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने भजन मंडली के सदस्यों को श्रीकृष्ण टोपी और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बसंती पंचपाल, गरिमा जोशी, दीपा जोशी, जया पाठक, सीमा बिष्ट, नीता पपने सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Champawat News: थल में जन्माष्टमी संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जन्माष्टमी पर गूंजा श्याम नाम, संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Purnia News: बालू टो...