Pithoragarh News: थल में आवारा जानवर यातायात में लगा रहे ब्रेक
पिथौरागढ़, अक्टूबर 23 -- Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। नगर में आवारा जानवरों का झुंड यातायात व्यवस्था पर ब्रेक लगा रहा है। जिस कारण वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने कहा कि इन दिनों नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कहा बाजार की सड़कों पर जगह-जगह घूमते पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानों के आसपास और बाजार के बीचो बीच पशुओं के बैठे रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आवारा पशुओं के कानों में टैग लगे हुए है। जिससे संबंधित पशु स्वामियों की पहचान की जा सकती है। लेकिन उसके बाबजूद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.