पिथौरागढ़, अक्टूबर 29 -- Pithoragarh News: थल। उत्तराखंड महासभा मुंबई की ओर से सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थल को पांच कंप्यूटर और एक इन्वर्टर प्रदान किया गया। गुरुवार को उत्तराखंड महासभा की टीम अध्यक्ष आनंदी गैरोला के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची। इस दौरान प्रधानाचार्य चारु चंद्र उपाध्याय ने सभी सदस्यों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इस दौरान महासभा के वरिष्ठ सदस्य हरपाल सिंह बिष्ट, सचिव लक्ष्मी घिल्डियाल, संरक्षक गौतम गौनियाल, कुसुम लता गुंसाई, महासचिव कुंदन गड़िया, सुमित्रा बिष्ट, मनमोहन सिंह घिल्डियाल, जय सभापति, अर्चना बालवे, जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, आचार्य त्रिभुवन महरा, कौशल्या भैसोड़ा, कंचन उपाध्याय, नेहा भट्ट और राघव बोरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...