पिथौरागढ़, सितम्बर 27 -- Pithoragarh News: थल। थल-बेरीनाग व थल-पिथौरागढ़ सड़क में मलवा आने से यातायात बाधित हो गया है। रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे भूस्खलन होने से सड़क पेड़ व मलबे से पट गई। जिस कारण सुबह हल्द्वानी सहित अन्य जगहों को आवाजाही करने वाले यात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी मशीन भेजकर करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारू कराया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा आने का सिलसिला जारी, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे बाधित यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद यह भी पढ़ें- Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे में दिनभर मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...