पिथौरागढ़, अक्टूबर 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। निशनी में तैतयों के हमले से एक दो साल का बच्चा घायल हो गया है। दो वर्षीय दर्शित गांव में स्थित मकान के आंगन में खेल रहा था। ततैयों के झुंड ने दर्शित पर हमला कर दिया,हमले के बाद वह चिल्लाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में घायल दर्शित का उपचार जारी है। स्थानीय मोहन सिंह ने प्रशासन व वन विभाग से ततैयों के छत्ते को हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...