पिथौरागढ़, अक्टूबर 26 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के तीन प्राध्यापकों का चयन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना के अंतर्गत वित्तीय पुरस्कार के लिए किया गया है। सोमवार को निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय ने बताया कि उच्च शिक्षा संयुक्त सचिव ने प्राध्यापकों की सूची जारी की है। इसमें वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति पंत, भूविज्ञान विभाग के डॉ. दीपक पंत व व्यवसाय प्रबंधन विभाग के डॉ. गौरव जोशी के नाम शामिल हैं। वित्तीय पुरसकार मिलने पर डॉ.गरिमा पुनेठा, डॉ. नीलाक्षी जोशी, रुचिता पंगरिया, डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी, डॉ. अंकिता जोशी, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. चारु चंद्र पंत सहित अन्य प्राध्यापकों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...