पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के कनारी पाभै क्षेत्र में ततैयों के हमले में एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार लीला देवी अपने घर के पास वाले खेत से मवेशियों के चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक कही से ततैयों के झुंड ने आकर उसके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने जैसे-तैसे ततैयों से अपनी जान बचाई। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ.वर्षा की टीम ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: गंगोलीहाट में महिला को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...