पिथौरागढ़, अगस्त 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में इन दिनों सांप के डसने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार देर शाम नगर के तड़ीगांव में एक युवती को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय नेहा बुधवार शाम को अपने घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसके पांव में डस लिया। घटना के बाद परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी ने युवती को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में युवती का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: महिला को सांप ने डंसा यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: डफिला में महिला को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...