पिथौरागढ़, सितम्बर 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली से उपनिरीक्षक ललित डंगवाल के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कोर्ट तिराहे के समीप चंपावत निवासी किशन राम अपने ढाबे में शराब बेचता हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...