पिथौरागढ़, अक्टूबर 25 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। नगर के जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार ने आदि कैलाश परिक्रमा रन अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग किया। उन्होंने बीते रोज ड्यूटी के साथ ही 60 वर्ष से अधिक श्रेणी की दस किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग कर उसे पूरा किया। इस दौरान डॉ.रजवार को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...