Pithoragarh News: डीडीहाट में होटलों से नौ घरेलू सिलेंडर जब्त किए
पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगरपालिका और तहसील की संयुक्त टीम ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम खुशबू पांडे के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार वतन गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने होटलों में घरेलू गैस का इस्तेमाल होते पकड़ा। तहसीलदार ने बताया कि नौ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग, एंटी-लिटरिंग एवं एंटी-स्पिटिंग नियमों के उल्लंघन और संचालित दुकानों में ट्रेड लाइसेंस उपलब्ध न होने पर संचालकों के खिलाफ 2,500 की चालानी कार्रवाई की। यहां सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष गुरुरानी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.