पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह पापड़ा ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षकों ने संगठन की गतिविधियों और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। अधिवेशन में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कोठारी, जिलाध्यक्ष लाल सिंह डसीला, जिला महामंत्री जगदीश प्रसाद और दीवान मेहरा ने गोष्ठी को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...