पिथौरागढ़, अगस्त 13 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। डीएफओ आशुतोष सिंह के अन्यत्र जिले में तबादले के विरोध में अब सरपंचों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ उतर आए हैं। आक्रोशित लोगों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए स्थानांतरण का निर्णय वापस लेने को कहा है। गुरुवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में बैठक के बाद सरपंच व सामाजिक कार्यों में जुटे लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि डीएफओ आशुतोष सिंह ने जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और वन्यजीव सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। उनके कार्यकाल के दौरान मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाओं से निपटने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए। ऐसे में महज दो वर्ष के कार्यकाल के बाद उनका स्थानांतरण किया जाना जि...