पिथौरागढ़, जुलाई 18 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने गोगना के तोक डाकूड़ा समस्याएं सुनीं। शनिवार को प्रदेश मंत्री दीपिका गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने पैदल मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत, सोलर लाइट की व्यवस्था, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड व अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। प्रदेश मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या को दूर करने को कहा। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का निराकरण ही सरकार की प्राथमिकता है। यह भ...