पिथौरागढ़, अगस्त 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। स्यूनी गांव में ठोस अपशिष्ट निस्तारण को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। शुक्रवार को ग्राम प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में क्षेत्र मे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और ठोस अपशिष्ट के साथ ही तरल प्रबंधन पर कार्य योजना बनाने को लेकर चर्चा हुई। संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पवन कुमार ने किया। इधर पाली ग्राम सभा में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ठोस अपशिष्ट निस्तारण पर चर्चा कर नियमावली बनाई गई। बाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र में जारूकता रैली का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...