पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के चौपाता में पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अर्जुन त्यागी ने पशुओं की जांच कर उन्हें टीके लगाएं। उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुओं को बीमारियों से बचाने को लेकर विभिन्न उपाय बताएं। इस दौरान पशुपालक नरेंद्र सिंह धामी, राम सिंह धामी, विजय राम, मोहन राम, देवेंद्र राम, कमान राम, गणेश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...