पिथौरागढ़, अक्टूबर 18 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क से डामर उखड़ना शुरू हो गया है। स्थानीय कमलेश भट्ट ने कहा कि विभाग की ओर से झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में बने गड्ढों की पेंचिग का कार्य किया गया था। कहा विभाग की ओर से गीली पड़ी सड़क पर ही डामरीकरण का कर दिया था। जिस कारण सड़क से डामर उखड़ना शुरू हो गया है। भट्ट ने कहा झुलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग के चिमड़खोला, बगर्तोली, बिसखोली, वड्डा सहित अन्य स्थानों पर बीते दिनों विभाग की ओर से डामरीकरण का कार्य किया था। लेकिन सड़क में गुणवत्ताहीन डामर का उपयोग करने से वह सूखने के बाद उखड़ना शुरू हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों में रोष में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...