पिथौरागढ़, नवम्बर 2 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के 15वें स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज बास्ते को चार कम्प्यूटर सिस्टम भेंट किए गए। बैंक की ओर से सीपीसी प्रभारी कपिल पुंडीर व व्यवसाय प्रभारी मनोज पंत ने विद्यालय पहुंचकर कम्प्यूटर सिस्टम चैरिटी के रूप में प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधन ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए बैंक अधिकारियों का आभार जताया। यहां प्रधानाचार्य किशोर पाटनी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...