पिथौरागढ़, जुलाई 13 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद रोगियों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को नगर के साथ ही विभिन्न गांवों से लोग इलाज को यहा पहुंचे। इस दौरान पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मरीज ओपीडी कक्षों के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...