पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद लोगों की भीड़ जुटी। सोमवार को नगर के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार को यहां पहुंचे। इस दौरान पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...