पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जाख रामलीला के आठवें दिन सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला में दायित्वधारी गणेश भंडारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान कलाकारों ने माता सीता के हरण, रावण का जटायु से युद्ध व भगवान राम का सीता की खोज करने का मंचन किया। रामलीला में रावण की भूमिका प्रकाश भट्ट व सीता की भूमिका कमल गिरी ने निभाई। हारमोनियम पर राजेंद्र भट्ट और तबले पर सुभाष ने शानदार संगत दी। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन गिरी, वक्ता मैनेजर नीलांबर भट्ट, धर्मानंद भट्ट तथा पीसीएस अधिकारी अशोक गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...