पिथौरागढ़, सितम्बर 15 -- Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। जाखपंत गांव के खेल मैदान का सुधारीकरण ना होने से युवाओं में रोष है। स्थानीय युवाओं ने कहा इस मैदान में कई रामलीला, क्रिकेट और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लेकिन वर्तमान में इस मैदान की स्थिति दयनीय है। कहा लगातार मैदान के पीछे हो रहे खनन की वजह से पूरा मैदान खराब हो गया है। जिससे मैदान में रोजाना खेलने वाले युवा चोटिल होने के डर से मैदान में नहीं जा रहे हैं। युवाओं ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार में सक्रिय हो जाएगी। पार्टियों के प्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने पर उनकी ओर से केवल बड़े-बड़े वादे करने के बाद आश्वासन दिया जाता है। लेकिन धरातल में कोई कार्य नही किया जाता है। कहा जाखपंत के युवा कई वर्षों से क्षेत्र में...