पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पांडेय की पहल पर अशोक बोरा ने अपना जन्मदिन आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुरना के विद्यार्थियों के साथ मनाया। इस दौरान बोरा ने केक काटने के बाद विद्यालय के तीन जरूरतमंद बच्चों को नगद धनराशि देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बोरा ने कहा वह भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य करते रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने बोरा के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों को धनराशि भेंट कर मदद की यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जरूरतमंद बच्चों को नगद धनराशि दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...