पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने एसएसबी कैम्प जग्यूड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम एसएसबी कैंप पहुंची। इस दौरान पुलिस ने जवानों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों व उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा साइबर ठग फर्जी कॉल कर लोगों को ठगते है। पुलिस ने जवानों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट व म्यूल अकाउंट जैसी साइबर गतिविधियों से बचने को लेकर सतर्क किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जग्यूड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- जग्यूड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...