पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है। सोमवार को घायल 38 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह के समय अपने पास वाले जंगल में घास काट रहे मजदूरों के लिए खाना पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बताया कि काफी देर तक हल्ला करने पर सुअर उन्हें छोड़कर भाग गया। बाद में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख की टीम ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया घायल के पांव, हाथ की अंगुली व नाक में चोट आयी है। बताया व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...