पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के चौपाता-बथौली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए है। रविवार को स्थानीय महेश सिंह ने बताया दो वर्ष पूर्व पीएमजेएसवाई की ओर से सड़क में डामरीकरण का कार्य किया गया था। लेकिन वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह पर डामर उखड़ गया है। जिससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढों को भरने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...