पिथौरागढ़, अक्टूबर 28 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, बेरीनाग। चौकोड़ी में श्री मूलनारायण रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला के नवें दिन रावण-मंदोदरी संवाद, अंगद रावण संवाद, मेघनाद का लक्ष्मण को शक्ति बाण मारना, वैद्यराज सुषेण का आना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना तक लीला का मंचन किया गया। ​ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दायित्वधारी खजान चंद्र गुड्डू, जिला प्रचारक गणेश, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, बलवंत धानिक, मनीष पंत रहे। संचालन गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, संयोजक मनोज सानी, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, व्यवस्थापक हरीश खाती, हरीश कोरंगा, सह संयोजक हरीश चुफाल, सचिव कै. नंदलाल, कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल, रूप सिंह पपोला, भीम सिंह मेहरा, रमेश पांडे, चंचल मेहता, गणेश बृजवाल,...