Pithoragarh News: चारा काटते समय गिरने से महिला घायल
पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बौना गांव में एक महिला गिरने से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, बौना निवासी 54 वर्षीय पुष्पा देवी अपने घर के नजदीकी जंगल से मवेशियों के चारा काटने गई हुई थी। इस दौरान अचानक महिला का संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गई। महिला के कई देर तक घर ना लौटने पर परिजन उसे ढूंढने जंगल पहुंचे। जहां परिजनों को महिला नीचे गिरी हुई मिली। घटना के बाद परिजन महिला को तुरन्त बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला के सिर व कमर वाले हिस्से में चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.