Pithoragarh News: चारापत्ती काटते समय महिला गिरकर घायल
पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बौना गांव में एक महिला गिरने से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, बौना निवासी 54 वर्षीय पुष्पा देवी अपने घर के नजदीकी जंगल में मवेशियों के चारा काटने गई थी। इस दौरान अचानक महिला का संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गई। महिला के कई देर तक घर ना लौटने पर परिजन उसे ढूंढने जंगल पहुंचे। जहां उन्हें महिला पहाड़ी से नीचे गिरी हुई मिली। घटना के बाद परिजन महिला को तुरन्त बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: चारा काटते समय गिरने से महिला घायल बताया महिला के सिर व कमर वाले हिस्से में चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.