पिथौरागढ़, अक्टूबर 25 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी,डीडीहाट। प्रसिद्ध बाबा मलयनाथ मंदिर में आयोजित चतुर्दशी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को चतुर्दशी मेले के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गांधी चौक और मुख्य बाजार होते हुए मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बाबा मलयनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालुओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इससे पूर्व शनिवार रात को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजनों और कीर्तनों के माध्यम से स्वामी मलय...