पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। गुरुवार को जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने अभियान लेते हुए क्षेत्र में बिखरे कूड़े को एकत्र कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि स्वच्छ सुंदर वातावरण के निर्माण के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। यहां मेयर कल्पना देवलाल, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...