पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के ढुंगरी में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को 42 वर्षीय देवेन्द्र सिंह जंगल से घास लेकर घर को लौट रहे थे। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के कुछ देर बाद व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने व्यक्ति को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। बताया व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...