पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नेपाल के दार्चूला में पहाड़ी से गिरने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय देवकी देवी घास काटने को जंगल गई थी। घास काटने के दौरान अचानक महिला का पांव फिसलने से वह करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान पास में घास काट रहे लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें उप जिला अस्पताल धारचूला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अब्दुल की टीम ने महिला का उपचार किया। बताया महिला के सिर व कमर में चोट आयी है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...