पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। श्रम विभाग और एक एनजीओ की ओर से किए जा रहे श्रमिक किट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने किट वितरण की मौजूदा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर श्रमिकों को किट वितरित करने की मांग की। श्रमिकों को किट प्राप्त करने के लिए पूरा दिन गंवाना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि किट वितरण का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, जबकि श्रमिकों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: श्रमिकों को किया जागर...