Pithoragarh News: ग्रामीणों को बकरी पालन को प्रेरित किया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 17 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। थरकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गैना में महिला किसान दिवस मनाया गया l कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग, उद्यान विभाग व रेशम विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला किसान कलावती देवी रही। कृषि विज्ञान केंद्र व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शॉल और उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कलावती ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने वर्ष 2026 में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने के अनुभव को किसानों के साथ साझा किया। बाद में महिला किसानों को प्रमाणपत्र, बकरी पालन की किताब व प्याज के पौंधे वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Almora News: 'कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनें महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.