पिथौरागढ़, अगस्त 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कुमौड़ क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने एहतियात के तौर पर पिंजरा लगा दिया है। पार्षद नीतू टम्टा ने हाल के दिनों में क्षेत्र में गुलदार के लगातार दिखाई देने और लोगों में बढ़ रहे भय की समस्या वन विभाग को बताई। रेंजर दिनेश जोशी का कहना है कि वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को शाम और सुबह के समय अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर जाने से बचने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थान पर गुलदार दिखाई देने की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा । यह भी पढ़ें- Bijnor News: हीमपुर बुजुर्ग के जंगल में पांचवीं बार दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...