Pithoragarh News: गुरना में बंद पड़े आईटीआई को खोलने की मांग
पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के केंद्रीय महामंत्री बसंत भट्ट ने गुरना आईटीआई कॉलेज को संचालित करने की मांग उठाई है। भट्ट ने कहा कि जनपद में आईटीआई कॉलेज की व्यवस्था खराब बनी हुई है। कहा लम्बे समय से गुरना में बंद पड़े आईटीआई कॉलेज को खोलने की मांग उठाई जा रही है। इधर भूतपूर्व सैनिक संगठन के राजेश भट्ट का कहना है कि इस संबंध में कई बार डीएम व मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शासन व प्रशासन से इस संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.