Pithoragarh News: गुरना मंदिर में लगा भंडारा
पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। राजकीय वाहन चालक महासंघ की ओर से प्रसिद्ध गुरना मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। महासंघ के क्षेत्रीय मंत्री व वरिष्ठ सलाहकार दीपक बिष्ट ने बताया कि सुबह से भंडारे का आयोजन हुआ। टनकपुर,दिल्ली सहित अन्य महानगरों की ओर जा रहे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। भंडारे को सफल बनाने में महासंघ के अध्यक्ष भुवन भट्ट, महामंत्री सुरेश जोशी, संरक्षक प्रताप मेहता सहित अन्य वाहन चालक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.