पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। घाट एनएच में गुरना मंदिर के समीप सड़क गड्ढों से पटी हुई है। शनिवार को ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं तराई विकास सहकारी संघ कुमाऊं के निदेशक राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक गुरना पाषाण देवी मंदिर के समीप प्राकृतिक झरने के आस-पास लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे यात्रियों के साथ ही आदि कैलास दर्शन के लिए आ रहे पर्यटक व स्थानीय ग्रामीणों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। भट्ट ने कहा कि प्राकृतिक झरने के सौंदर्यीकरण का कार्य भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आकर्षक अधूरे पड़े झरने के सौंदर्यीकरण निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...