पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पिछले दस दिनों से खाना-पीना छोड़ चुके 15 वर्षीय स्वान का जटिल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया गया है। स्वान पायोमेट्रा नामक गंभीर संक्रमण से पीड़ित थी। पशु सर्जन डॉ. कनिका पाण्डेय ने स्वान का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. कनिका ने बताया कि स्वान पिछले दस दिनों से कुछ नहीं खा रहा था और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। जांच कराने पर गर्भाशय के गंभीर संक्रमण यानी पायोमेट्रा की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि यह मादा कुत्तों में होने वाली एक जानलेवा बीमारी है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति बिगड़ सकती है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए घंटों चली जटिल सर्जरी ही एकमात्र विकल्प थी। बताया कि ऑपरेशन सफल रहने के बाद अब स्वान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा...