Pithoragarh News: गर्खा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
पिथौरागढ़, अक्टूबर 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना के राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा में आयोजित गर्खा महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जनजागृति कला समिति बिंदुखत्ता के कमल मेहरा सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। लोकगायिका मेघना चंद्रा, गायक जितेंद्र तोमक्याल और नृत्यांगना वैशाली टोलिया ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मोह लिया। वहीं नेपाली कलाकार आरती शाह, सुरेश जैरु और गणेश कैसी ने नेपाली लोकगीतों व नृत्य के जरिए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.