पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: बेरीनाग, संवाददाता। विधायक फकीर राम टम्टा ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय गणाई के भवन के निर्माण का शिलान्यास विधिवत भूमि पूजन के साथ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भवन के निर्माण से क्षेत्र में उच्च शिक्षा का तेजी से विस्तार होगा और स्थानीय विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। करीब 8 करोड़ 9 लाख की लागत से महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। इधर, छात्र संघ पदाधिकारियों ने विधायक को ज्ञापन देकर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन व स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के नए विषय शुरू करने की मांग रखी। यहां पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, रमेश बोरा, जेपी चन्याल, दीपक चन्याल, अभिषेक वर्मा, कविता डोबाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर बोरा, मनोज कोहली, जसवीर डोबाल, प्राचार्य डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, ...