पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत में मानसून बाद गड्ढा मुक्त सड़क अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने पिथौरागढ़-मूनाकोट मार्ग पर गड्ढा भरान कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...